पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खानपुर में आवंटित 189 प्लाटों की रजिस्ट्री रद्द

खानपुर में आवंटित 189 प्लाटों की रजिस्ट्री रद्द

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| खानपुरमें गलत तरीके से सौ-सौ गज के आवंटित 189 प्लाटों की रजिस्ट्री रद कर दी है। एस्सिटेंट क्लेक्टर (फस्ट ग्रेड) एवं डीडीपीओ गगनदीप ने मामले की सुनवाई करते हुए गांव खानपुर के सरपंच पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। खानपुर में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 189 प्लाट आवंटित किए थे। डीडीपीओ ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पंचायत विभाग नवराज संधू को पत्र भेज तत्कालीन बीडीपीओ मुस्तफाबाद रातदत्त के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। वहीं इस मामले में ग्राम सचिव सतपाल सिंह को भी दोषी पाया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से चार्जशीट कर दिया गया है।

मामले की सुनवाई असिस्टेंट कलेक्टर एवं डीडीपीओ गगनदीप ने की। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ पंचायत ने गलत तरीके से उन लोगों को प्लाट आवंटित कर रखे थे। पंचायत ने मिलीभगत कर 106 प्लाट बिना भूमि उपयोग योजना बनाए ही अलाट कर दिए। जबकि 23 प्लाट उन परिवारों की अलाट कर दिए गए जिनकी 2007 के सर्वे में पहचान ही नहीं की गई। 53 ऐसे परिवारों को प्लाट अलाट कर दिए गए जिन्हें पहले से ही प्लाट आवंटित थे।

सरकारीकर्मचारियों को भी दिए प्लाट : दोऐसे लोगों को प्लाट अलाट कर दिए गए जिन्होंने कभी प्लाट के लिए आवेदन ही नहीं किया। पंचायत ने दो सरकारी कर्मचारियों तीन ऐसे लोगों को भी प्लाट अलाट कर दिए जिनके पास एक एकड़ से अधिक भूमि है। डीडीपीओ ने कहा कि यह भूमि चकबंदी के समय गोचरान के लिए छोड़ी गई थी।