पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के बाद श्री रामकथा शुरू

कलश यात्रा के बाद श्री रामकथा शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवअम्बलीमे श्री रामकथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में अनेक महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा खेड़ा मंदिर से शुरू होकर गांव की मुख्य गलियों से होती हुई वापस कथा स्थल पर पहुंची।

श्रीराम कथा में कथा ब्यास देवी शशि प्रभा ने अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का शुभारंभ करते हुए कथा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुरुषों का आचरण श्रीराम के जैसों तथा स्त्रियों का आचरण भी श्री सीता जी के जैसा होना चाहिए। यदि ऐसा आचरण होता तो तभी भक्ति सफल होगी। यदि विश्व में, अपने देश में, अपने क्षेत्र, अपने नगर, अपने गांव एवं परिवारों में यदि सच्ची शांति की इच्छा है तो श्रीराम जी की कथा सुनना, पढऩा, गाना ही पड़ेगा। इस मौके पर जसविंद्र अंबली, जितेन्द्र सैनी, कंवरपाल सैनी, बलबीर, कर्ण राणा, रणधीर लोग उपस्थित थे।

मुस्तफाबाद. कथामे उपस्थित श्रद्धालु।