पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरस्वती धाम स्थित मेडिटेशन हॉल में प्रवचन 15 को

सरस्वती धाम स्थित मेडिटेशन हॉल में प्रवचन 15 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्तफाबाद | गोक्रांति के अग्रदूत परम पूज्य गोपाल मणि महाराज दिनांक 15 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे सरस्वती धाम पर स्थित मेडिटेशन हाल मे प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विकास समिति मुस्तफाबाद कर रही है। समिति के प्रवक्ता डाॅ. राजेंद्र मेहता ने इलाके के लोगों से अपील की है कि महाराज श्री के दर्शन करे उनकी ओजस्वी वाणी को श्रवण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। इस मौके पर उपस्थित सरस्वती विकास समिति मुस्तफाबाद के डाॅ. राजेन्द्र मेहता, शिवराम सैनी, रामकिशन सैनी, विश्वामित्र अग्रवाल, संदीप गोयल, पंडित शंकर, अमरनाथ कपूर ने सरकार से मांग की है कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित करना चाहिए।