पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दौलतपुर में धार्मिक कार्यक्रम के लिए दो पक्षों में तनाव

दौलतपुर में धार्मिक कार्यक्रम के लिए दो पक्षों में तनाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप लगाया

भास्करन्यूज | यमुनानगर

मुस्तफाबादब्लॉकके गांव दौलतपुर में देर रात तक गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर तनाव बना रहा। हालात पत्थरबाजी तक पहुंच गई। तनाव की वजह सिख समुदाय ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को बताया है। वहीं सरस्वती कुटिया कमेटी ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है यहां पर निर्मला पंथ के ग्रंथ को पालकी साहिब में सुशोभित किया गया था। इन का मुख्य डेरा हरिद्वार में है जहां से संत आए थे। उन्होंने बड़े अदब से पंथ के ग्रंथ को सजाया था। मामले की जानकारी पाते ही एसडीएम प्रेमचंद, डीडीपीओ, दो डीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। देर रात तक गांववालों का शांत कराने का प्रयास जारी थी। इस दौरान कुछ लोगों ने डीएसपी की गाड़ी पर भी पथराव किया। गांव के बाहर नाका लगा दिया था।

कमेटी प्रधान परमजीत धीमान ने बताया गांव में सरस्वती कुटिया है। यहां पर सरस्वती के जन्मदिवस पर हवन किया गया था। इस दौरान पंथ के ग्रंथ को पालकी में पूजा अर्चना के लिए सुशोभित किया था। शाम साढ़े 6 बजे अचानक आसपास के गांव से सिख समुदाय के लोग विरोध जताने पहुंच गए। उनके मुताबिक हवाई फायर भी किए गए। पत्थरबाजी डंडों से स्थानीय सुरेश रविन्द्र समेत अन्य नामालूम कई लोग घायल हो गए। इसके बाद संगत घर को लौट गई। सूचना पुलिस को दे दी गई। एसडीएम ने दोनों पक्ष से बातचीत की और माहोल को शांत बनाए रखने की अपील की।

गाड़ियों में पहुंचे सिख

झड़पहोने के बाद देर रात तक सिख संगत गाड़ियों से गांव पहुंच रही थी। बढ़ती संगत को देख भारी संख्या में दो डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने कुटिया को चारों तरफ से घेर लिया। दोनों पक्षों को हटाने लिए हल्का बल भी प्रयोग किया। कमेटी के लोग वहीं दुबके रहे। इस बारे एसजीपीसी मेंबर बलदेव सिंह कायमपुर का कहना है उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। बलदेव सिंह ने संगत से शांत रहने की अपील की है।

यमुनानगर | दौलतपुरमें पुलिस की गाड़ी पर हुआ पथराव।

खबरें और भी हैं...