- Hindi News
- क्रिकेट प्रतियोगिता में लाधुवास ने गुमीना को दी मात
क्रिकेट प्रतियोगिता में लाधुवास ने गुमीना को दी मात
प्राणपुरामें युवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित की जाने वाली पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को महाबीर ठेकेदार मूंदी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लाधुवास अहीर गुमीना की टीमों को बीच खेला गया। जिसमें गुमीना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए, जिसके जवाब में लाधुवास की टीम लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरा मैच गोविंदपुरी चिमनावास के बीच खेला गया।
यह मैच चिमनावास की टीम ने जीता। वहीं तीसरा मैच भटेड़ा टींट के बीच खेला गया। इसमें जीत टींट को मिली। इस मौके पर गांव के सरपंच सज्जन सिंह, नरेन्द्र, धर्मबीर, मोनून, यतिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने हो रहे मैच को खूब आनन्द लिया साथ खेल रहे खिलाड़ियों का प्रोत्साहन भी किया।
नांगल मूंदी. प्राणपुरामें युवा क्रिकट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते महाबीर ठेकेदार।