पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महासम्मेलन में रोस्टर प्रणाली लागू करने की मांग

महासम्मेलन में रोस्टर प्रणाली लागू करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतकबीर आश्रम गुडियान में अठगामा सभा, दलित समाज सुधार एवं प्रादेशिक विकास समिति हरियाणा, दलित महापंचायत हरियाणा हजरस जिला रेवाड़ी की ओर से माता रमाबाई अाम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय दलित महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में राज्य भर के दलित सामाजिक संगठनों तथा अनुसूचित जाति के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित महापंचायत हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया द्वारा की गई।

समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के दलित नेता पूर्व राजदूत आजाद सिंह तूर सेवानिवृत आईएफएस मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित रोशनी देवी एवं हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित प्रो. डॉ. शिवताज सिंह नारनौल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माता रमाबाई अाम्बेडकर को उपस्थित लोगों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

प्रमोशनमें आरक्षण पर लागू हो पी.राघवेंद्र रिपोर्ट

मुख्यातिथितूर ने प्रदेश सरकार द्वारा एससी वर्ग के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण पर पी. राघवेंद्र रिपोर्ट लागू करने के बारे में बताया। लेकिन एससी/बीसी का नौकरियों में बैकलॉग भरने रोस्टर प्रणाली लागू करने की पुरजोर मांग उठाई। विशिष्ट अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में माता रमाबाई के जीवन से अवगत कराया गया और उपस्थित जनसमूह से अनुरोध किया गया कि माता रमाबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें।

सम्मेलन संयोजक रघुबीर सिंह जलवा, मेजर सत्यनारायण नीमोठ, होशियार सिंह सीहा, सरपंच सूरजभान, अभय सिंह पूनियां राजपाल दहिया ने अतिथियों को सम्मानित किया।

नांगल मूंदी. गुिडयानमें दलित सम्मेलन में मुख्यातिथि को स्मृति चिंह भेंट करते आयोजक।