वार्षिकोत्सव में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति
गांवहालुहेड़ा स्थित राव दीनाराम विद्या विहार में वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में रंग जमा दिए। इसका शुभारंभ दड़ौली आश्रम के महंत स्वामी शरणानंद महाराज ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित ध्वजारोहण कर किया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार प्रकट किए, वहीं स्कूल निदेशक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समापन पर सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह के अध्यक्ष लालसिंह ने भी बच्चों को अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
नांगल मूंदी. रावदीनाराम स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।