पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

कार मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़रोड पर मंगलवार को नांगलमूंदी बुडौली के बीच एक बाइक कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गुड़गांव रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को खोरी निवासी श्यामचंद सुभाष बाइक पर सवार होकर डहीना की ओर से अपने गांव वापस रहे थे। रास्ते में नांगलमूंदी बुडौली के बीच में महेंद्रगढ़ की अोर जा रही एक स्विफ्ट कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें श्यामचंद सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी पलट गई। सूचना पर पहुंची डहीना चौकी पुलिस ने घायलों को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। जहां श्यामचंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सुभाष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुड़गांव रेफर कर दिया गया। वहीं गाड़ी में सवार व्यक्तियों की देर शाम तक भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

नांगल मूंदी. रेवाड़ी-महेंद्रगढ़मार्ग पर टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बाइक।