पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किक्रेट खेलने से उपजा विवाद 15 के खिलाफ मामला दर्ज

किक्रेट खेलने से उपजा विवाद 15 के खिलाफ मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग दो मामले दर्ज किए हैं। जगमोहन शर्मा सहित पांच लोगों पर धारा 323, 452, 506 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि रोशनलाल सहित दस लोगों के खिलाफ 148, 149, 323, 452, 506 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। टहलसिंह, जांच अधिकारी, शहजादपुर।

भास्कर न्यूज| नारायणगढ़

गांवमाजरामें 20 दिन पहले गली में क्रिकेट खेलते समय उपजा मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए थे। शहजादपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है।

23 जनवरी को गांव माजरा के मोहल्ला ब्राह्मणा में शाम के समय बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक गेंद नायब तहसीलदार जगमोहन शर्मा के घर जा गिरी। इसी बात को लेकर रोशनलाल के परिवार से कहासुनी हो गई थी। रोशनलाल के मुताबिक घर के सभी सदस्य खेत में चले गए और उनका भतीजा अरूण घर में अकेला था। जगमोहन शर्मा ने अपने तीनों पुत्रों अरुण, वरुण, तरुण और प|ी सहित उसके घर में घुस कर भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। झगड़े की भनक जब उसके भाई को लगी तो वह अरुण को बचाने के लिए मौके पर आया लेकिन उसे भी घायल कर दिया गया। झगड़े में अरुण को गंभीर चोटें आई थी। चंडीगढ़ के सेक्टर -32 में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। रोशनलाल का आरोप है कि पुलिस ने नायब तहसीलदार के दबाव में पहले तो कोई कार्रवाई नहीं, बल्कि उसके परिवार पर फैसले का दबाव बनाया गया। पुलिस कार्रवाई से परेशान होकर जब उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया गया है।

वहीं माजरा निवासी नायब तहसीलदार जगमोहन शर्मा का आरोप है कि रोशनलाल ने अपने पुत्रों और भतीजों सहित उनके घर में जाकर मारपीट की। रोशनलाल सहित दस लोगों ने उसके घर कार को बुरी तरह तोड़ डाला। उन्होंने मुश्किल से दरवाजा बंद कर अपनी परिवार की जान बचाई।

खबरें और भी हैं...