पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क किनारे उगी झाड़ियांें के कारण वाहन चालकोंे को रही दिक्कतें, बढ़ रहे हादसे

सड़क किनारे उगी झाड़ियांें के कारण वाहन चालकोंे को रही दिक्कतें, बढ़ रहे हादसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालपी-नारायणगढ़रोडपर उगी हुई कांटेदार झाड़ियां आदमकद घास वाहन चालकों के लिए परेशानियों का कारण बनी हुई है। आए दिन इस कारण कोई काेई दुर्घटना हो रही है। कालपी से नारायणगढ़ जाने के लिए तीन रोड निकलते हैं। एक रोड नहौनी वाया कुराली से गुजरता हुआ नारायणगढ़ जाता है। दूसरा नहौनी वाया कलालटी से नारायणगढ़ जाता है और तीसरा रोड नहौनी वाया पपलौथा-तलहेड़ी-महुआखेड़ी से होता हुआ नारायणगढ़ जाता है।

इन सभी मार्गों पर वाहनों की अधिकता और रोड की चौड़ाई कम होने के कारण सड़क किनारे उगी झाड़ियाें से वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन नीचे उतारने के लिए खाली जगह नहीं मिल पाती है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ्षेत्र के अमरीक सिंह, सुनील कुमार, मामचंद, रणधीर सिंह ने कहा कि सड़क किनारे उगी झाड़ियां आदमकद घास से रात के समय वाहन चालकों को बहुत ज्यादा परेशान करती है। सड़क किनारे उगी ये झाड़ियां आठ से दस फीट तक ऊंची हैं। इन झाड़ियों के कारण रात के समय वाहन चालकों को सामने से आते हुए वाहनों की रोशनी में कुछ साफ दिखाई नहीं देता हैं कई जगह तो ये झाड़ियां और घास सड़क की साइड के किनारों को छू रही हैं। झाड़ियांें में कई बार नीलगाय छुपी होती हैं और अचानक से वाहन के आगे से निकल जाती हैं। इनके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे उगी झाड़ियां खरपतवार को साफ करने की मांग की है।

नहौनी | कालपी-नारायणगढ़ रोड पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां।