पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यवेक्षक ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए

पर्यवेक्षक ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतनिर्वाचनआयोग द्वारा 3 नारायणगढ़ और 6 मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक एनके पोयम ने एसडीएम कार्यालय नारायणगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव सम्बंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मौजूद रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम योगेश कुमार ने सामान्य पर्येक्षक एनके पोयम को चुनाव को सही प्रकार से सम्पन्न करने के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। बैठक में पोयम ने फ्लाईंग स्कवायड, स्टेटिक सर्विलांस तथा वीडियों व्यूविंग टीमों के कार्यो के बारें में जानकारी ली। बैठक में एसीपी मुकेश कुमार मल्होत्रा ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर किये गये प्रबंधों पुलिस द्वारा उठाए गए जरूरी कदमों के बारे में बताया।

सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में तैनात फ्लाईंग स्कवायड/ स्टेटिक सर्विलांस टीमों द्वारा प्रतिदिन नाकेबंदी करके केवल क्षेत्र से गुजरने वाले सभी वाहनों विशेषकर दूसरे प्रदेशों के वाहनों का निरीक्षण करके उनमें धन और शराब इत्यादि ले जाने की गतिविधियों पर कड़ाई से नजर रखी जाए और फ्लाईंग टीमों द्वारा भी पूरे क्षेत्र का दौरा करके चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली गैर कानूनी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनावों के लिए पूरी तरह गंभीर है और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किसी भी गैर कानूनी गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाए।

चुनाव पर्यवेक्षक अधिकारियों से जानकारी लेते हुए।