पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीआई शिवचरण को सम्मानति किया

पीटीआई शिवचरण को सम्मानति किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवासंगठनपुलेवाला द्वारा राजकीय महाविद्यालय पुलेवाला में कार्यरत पीटीआई शिवचरण को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा शिवचरण की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने गांव का नाम खंड स्तर, जिला स्तर राज्य स्तर पर चमकाया है। मुख्याध्यापक संजय कुमार द्वारा पीटीआई अध्यापक शिवचरण के कार्यों की सराहना की गई। रिटायर्ड इंस्पेक्टर कर्मचार द्वारा शाल प्रशस्ति पत्र देकर शिवचरण पीटीआई को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पीटीआई शिवचरण के कुशल प्रशिक्षण के चलते स्कूल की लड़कियों लड़कों की कबड्‌डी की टीम ने खंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर प्रेम चन्द खानपुर राजपुतान, रोशन लाल पुलेवाला, बलबीर सिंह फतेहपुर, जगपाल संभालवा, सी एम सी प्रधान जय कुमार, अध्यापक लोचन, सुशील, उषा, निधि, शिवानी, लवली गांव के ग्राम वासी मौजूद थे।

गांव पुलेवाला में पीटीआई शिवचरण विजेता टीम पुरस्कार के साथ।