- Hindi News
- अस्पताल में बड़े डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए दवाइयों की सूचना
अस्पताल में बड़े डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए दवाइयों की सूचना
एसडीएमरुचिसिंह ने मंगलवार को समान्य अस्पताल नारायणगढ़ का औचक निरीक्षण किया और सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार चंद्रमोहन बिश्रोई भी मौजूद थे। एसडीएम ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, स्टाफ, ओपीडी, एमरजेंसी सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता, संस्थागत डिलीवरी, वार्ड, कार्यालय, मेडिसन रूम और फीजियोथैरेपी कक्ष का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने मेडिसन रूम के बाहर दवाइयों की उपलब्धता को दर्शाते हुए डिस्प्ले बोर्ड में दवाइयों के बारे में भी एसएमओ डाॅ. रामप्रकाश से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एसएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त दवाइयों की उपलब्धता से संबंधी सूचना बड़े डिस्पले बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, ताकि रोगियों को इसकी जानकारी मिल सके। उन्होंने एसएमओं को निर्देश दिए कि पर्ची बनवाने तथा दवाई लेने के लिए महिलाओं पुरूषों के अलावा सीनीयर सिटीजन की अलग से लाइन की व्यवस्था करें ताकि उन्हें दवाई लेने में कोई परेशानी हो। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सभी डॉक्टर स्टाफ समय पर अस्पताल में आए और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी आम लोगों को दें ताकि लोग उनका लाभ ले सकें।
उन्होंने एसएमओ को निर्देश दिए कि वे अल्ट्रासाउंंड सेंटरों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें, ताकि कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाया जा सके।
एसडीएम रुचि सिंह अस्पताल का निरीक्षण किया।