- Hindi News
- स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में की सफाई
स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में की सफाई
शहजादपुर| एसडीएमरुचि सिंह के निदेशानुसार ब्लाक नारायणगढ़ में 8 दिसम्बर से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत 10 दिसंबर को गांव बेरखेड़ी, भरेड़ी कलां, बुढ़ाखेड़ा, भूखड़ी, चांदसौली, 11 दिसम्बर को चेचीमाजरा, छज्जलमाजरा, छोटी बस्सी, छोटी कोहड़ी, 12 दिसम्बर को डैहर, डेरा, दनौरा, दुधली, फतेहपुर 126, फतेहपुर 80, फिरोजपुर काठ, फिरोजपुर, गदौली, हमीदपुर, हड़बौन में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का कार्य किया जाएगा। बीडीपीओ मार्टिना महाजन ने बताया कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सचिवों अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के अलावा गांवों में मुनादी कराई जा रही है।