पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक से फर्जी लोन मामले में चूहड़पुर के अमर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बैंक से फर्जी लोन मामले में चूहड़पुर के अमर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जीदस्तावेजोंके आधार पर बैंकों से लाखों रुपए हड़पने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ग्रामीण ने अमर सिंह पुत्र फकीर चंद निवासी गांव चुहड़पुर जिला यमुनानगर को जाली जमाबंदियां बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी इस मामले के मास्टर माइंड वकील नरेन्द्र का रिश्तेदार बताया जाता है। आरोपी नरेंद्र का पुलिस रिमांड खत्म हो जाने पर उसे और अमर सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अमर सिंह से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि नरेन्द्र उसका रिश्तेदार है। वर्ष 2007 में वह नरेन्द्र से साढौरा में मिला था, जहां नरेन्द्र ने उसे यह योजना बताई।

अमर सिंह को पैसों का लालच दिया गया था कि काम हो जाने के बाद उसे अच्छी खासी रकम दी जाएगी। जैसे ही पेसा नरेन्द्र के हाथ लगा तो उसने अमर सिंह से आंखे फैर ली अमर सिंह ने बताया कि उसे 1000 रुपए में ही संतोष करना पड़ा था। नरेन्द्र की इस बात पर उसे गुस्सा तो बहुत आया था लेकिन वह चाह कर भी उसके खिलाफ कुछ बोल नहीं सकता था। पांच दिन के पुलिस रिमांड़ में आरोपी नेरन्द्र ने बैंकों से ठगी के मामले में कईं खुलासे किए।