सिद्धार्थ को बेहोश कर घर में चोरी
नारायणगढ़ | सेवानिवृत्तपरिवहन अधिकारी को बेहोश कर उसके मकान से चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरम्भ कर दी। राज्य परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हुए सिद्धार्थ गुप्ता निवासी भूड़ माजरी जोकि शुक्रवार को अपने मकान में अकेले सो थे कि देर रात गए लगभग दो बजे कुछ नकाबपोश चोर, दरवाजे की चिटकनी तोड़कर उनके मकान में घुस गए तथा उन्होंने सो रहे सिद्धार्थ को दबोच कर बेहोश कर दिया और मकान की अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात नकदी ले गए। साथ ही बाहर से दरवाजा की कुंडी भी लगा फरार हो गए। गुप्ता के अनुसार सुबह लगभग 6 बजे जब उसे होश आया तो शोर मचाने पर बाहर से गुजर रहे लोगों ने दरवाजा खोला और पुलिस को सूचित किया। अलमारी में रखे 50 हजार रुपए लाखों के जेवर गायब हैं। जांच अधिकारी राजपाल के अनुसार उन्होंने मामला दर्ज कर कारर्वाई शुरू कर दी है।