कविता पाठ में शालू अव्वल
नारायणगढ़ | युवाएवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 100 प्रतिभागियों ने भाषण,कविता पाठ, चित्रकला,प्रश्रोउत्तरी,गीत, संगीत वादन,नृत्य में हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्राचार्य पूनम वत्स ने की। कविता पाठ में प्रथम शालू, दितीय रजत तथा तीसरे स्थान पर सीमा रही। भाषण में प्रथम शालू, द्वितीय कुसुम तथा तीसरे स्थान पर अलीशा रही। चित्रकला में प्रथम ज्योति शर्मा, दूसरे स्थान पर मनीषा ढींगरा, तीसरे स्थान पर रंजना रही। प्रश्रोउत्तरी में प्रथम टीम जी रही जिसमें नीरू शर्मा, अंजली तथा प्रिंसी थी। दूसरे स्थान पर टीम बी सी रही। जिसमें विनीत, हिमांशु, दीपक तथा दीपिका, मोहित, सुमीत थे। टीम एच तीसरे स्थान पर रही जिसमें गुलशन, नीरज तथा नरेन्द्र थे। गायन में प्रथम गीता, दूसरे स्थान पर चरणप्रीत तथा तीसरे स्थान पर माया राम थे।