खनन माफिया ने दो गार्डों पर किया हमला
शहजादपुर | बीतीदेर रात खनन विभाग की टीम ने जब छोटी कोहड़ी के नजदीक स्थित नदी में चेकिंग करके वापस लौट रहे थे तो नारायणगढ़ के बस स्टैंड के नजदीक बाइक पर सवार चार लोगों ने ईंट पत्थरों से विभाग के दो गार्डों जय प्रकाश शिव चरण पर हमला कर कर दिया। माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर ओम दत्त शर्मा का कहना है जब वे रात चेकिंग करने के बाद गांव संगरानी की ओर स्थित रूण नदी में जा रहे थे कि खनन माफिया के चार लोगों ने उनके दो गार्डों को हमला कर घायल कर दिया। कुछ दिन पहले भी खनन माफिया ने गांव संगरानी के पास उनकी गाड़ी को घेर कर मारपीट की थी। जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी उनकी जीप पर दिया हुआ है जो कि एक कर्मी ही रोजाना ड्यूटी पर रहता है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।