कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
शहजादपुर| पंजलासाचौक के नजदीक एक कार ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इसमें बाइक सवार घायल हो गया। उसेे नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से डाॅक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल राजेश कुमार पंजलासा का कहना है कि वह और उसका साथी अपने बाइक पर सवार होकर पंजलासा की तरफ जा रहे थे कि एक मारुती कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।