- Hindi News
- कालपी नारायणगढ़ मार्ग को ओवरलोड वाहन पहुंचा रहे नुकसान
कालपी-नारायणगढ़ मार्ग को ओवरलोड वाहन पहुंचा रहे नुकसान
सड़क पर बिखरी बजरी के कारण हो रहे हादसे
नहौनी| प्रधानमंत्रीग्राम सड़क योजना के तहत कालपी-नारायणगढ़ रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के तहत कालपी से जौली तक सड़क का निर्माण किया जाना है। इस सड़क निर्माण से जहां कालपी से नारायणगढ़ रोड पर ग्रामीणों के लिए सफर आसान हो जाएगा, वहीं गांव कालपी, नहौनी, गोकलगढ़, कलालटी, उपलाना, जौली, कल्याणा, बुढ़ेखेेड़ा, चाणसौली, शकरपुरा सहित दर्जनों गांव के लोगों को फायदा होगा। फिलहाल स्थिति यह है कि इस मार्ग पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क टूटकर बिखर रही है। इस रोड पर दर्जनों ईंट भट्टे हैं जिसके चलते दिन-रात ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली इस मार्ग से तेज रफ्तार से गुजरते रहते हैं। इसके इलावा मिट्टी से भरे ओवरलोड टिपर भी सड़क सड़क को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। सड़क पर बिखरी बजरी उड़ती धूल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़क को टूटने से बचाने के लिए प्रशासन से ओवरलोड वाहन चालकों पर सख्ती बरतने की मांग की है।