पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीट की दुकान में आग से तीन झुलसे

मीट की दुकान में आग से तीन झुलसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर | त्रिलोकपुररोड स्थित एक मीट की दुकान में बीती रात लगी आग में तीन लोग झुलस गए जिन्हें नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत के चलते पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर कर दिया। त्रिलोकपुर रोड पर मीट की दुकान करने वाले भूरा, फरमान निवासी सहारनपुर मेहरदीन वासी नसीरपुर अपना कार्य पूरा करके दुकान में ही सो गए और दुकान में आग लग गई जिसमें वह तीनों झुलस गए। बताया जाता है कि दुकान में खड़ी एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि दुकान में एक मोमबती भी जल रही थी जो कि मोटरसाईकिल पर गिर गई।