भूसे के तीन कूप जले
नारायणगढ़ | गांवदनौरा में आग लगने से भूस के कूप जलकर राख हो गए। हालांकि साथ लगते पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन, आग की तेजी के कारण कूप बचाए नहीं जा सके। दनौरा के माया राम, अमी चन्द तथा छोटू राम के गांव के बाड़े में भूस के कूप बनाए थे। जिसमें अचानक आग लग गई। आग ने तीनों के कूपों को जलाकर राख कर दिया। माया राम के अनुसार भूस के कूप जलने से उनके पशुओं के लिए पूरे साल के लिए रखा सूखा चारा अब नष्ट हो गया। जिसके कारण उन्हें साल भर भूसे के लिए भटकना पड़ेगा। गरीबी के कारण वह और भूस एकत्रित नहीं कर सकता। खेत मजदूर होने के कारण कटाई से जो अनाज भूस मिलता है उसी के सिर पर उसके परिवार पशुओं का पालन होता है।