संजीव बने अजा अध्यापक संघ के प्रधान
नारायणगढ़| हरियाणाअनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ खंड नारायणगढ़ की एक बैठक अांबेडकर भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता मनोज कुमार ने की। जिला कार्यकारिणी सदस्य तरसेम कुमार राम भगत की अध्यक्षता में रविवार को द्विवार्षिक चुनाव में संजीव कुमार प्रधान, विनोद महासचिव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार को उपकोषाध्यक्ष, लव कुमार वरिष्ठ उपप्रधान, मनोज कुमार, जगमोहन, सुखविन्द्र कर्मचन्द को उपप्रधान, श्रुतिकान्त को संगठन सचिव, राज कुमार को संयुक्त सचिव, मनोज कुमार को सहसचिव, रवि कुमार को प्रैस सचिव, सुभाष चन्द ज्ञान चन्द को आडिटर नियुक्त किया गया।