खेत में महिला की सर्पदंश से मौत
शहजादपुर| खेतोंमें कार्य कर रही एक महिला राजकली को सर्प ने डस लिया जिसे नारायणगढ़ में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी देर रात मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें राजकली (45) वर्ष निवासी लाहड़पुर जो अपने खेतों में कार्य कर रही थी कि जिसे सांप ने डस लिया जिसे नारायणगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।