- Hindi News
- कोई भी 50 हजार से अधिक नकदी लेकर नहीं चल सकता: पोयम
कोई भी 50 हजार से अधिक नकदी लेकर नहीं चल सकता: पोयम
भास्कर न्यूज | शहजादपुर/ बराड़ा
भारतनिर्वाचनआयोग द्वारा 03 नारायणगढ़ और 06 मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक एनके पोयम ने विधानसभा चुनाव लड़ रहे विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों एवं चुनाव एजेंटों की बैठक लेकर उन्हें चुनाव आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपए से अधिक की राशि नकद लेकर नहीं चल सकता।
इससे अधिक की राशि होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को इस राशि की वैधता के लिए प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे अन्यथा यह राशि जब्त करके आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर 03 नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अधिकारी एवं एसडीएम योगेश कुमार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशसन द्वारा आवश्यक प्रबंध किये गये है।
चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि विधानसभा चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवार के चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
अधिकारियों को संबोिधत करते एनके पोयल एसडीएम योगेश कुमार (दाएं)।