भगवान श्रीराम ने बालि का वध किया
नारायणगढ़ | श्रीसनातन धर्म महावीर दल द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन के छठे दिन बालि का वध प्रसंग का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इनेलो नेता जगमाल रोलो ने भगवान श्री राम-लक्ष्मण जी की आरती उतारी। संस्था के प्रधान रामकुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह सिरोपा भेंट कर सम्मानीत किया। श्री राम नाटक क्लब के कलाकारों ने श्री रामलीला मंचन में राम-लक्ष्मण द्वारा सीता की तलाश में हनुमान से मिल कर बालि द्वारा अपने छोटे भाई सुग्रीव की प|ी का हरण कर सुग्रीव को महलो से निकाल रखा था श्रीराम ने बालि का वध मंचन किया।
नारायणगढ़ में रामलीला का मंचन करते कलाकार।