डीजे विवाद में चार लोग घायल, दो पीजीआई रेफर
नारायणगढ़|गांव नगावांमें बुधवार की रात शादी समारोह में बज रहे डीजे पर गाने को लेकर हुई बहस ने गुरुवार को खूनी रंग ले लिया। बारात से वापस लौटे युवकों दूसरे पक्ष के बीच दोपहर हुए खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की नाजुक हालत देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि नारायणगढ़-कालपी रोड पर स्थित गांव नगावां में बुधवार की रात एक शादी समारोह में डीजे बज रहा था। इसी दौरान गाने को लेकर दो पक्षों के बीच जुबानी बहस हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। सुबह एक पक्ष बारात में चला गया और जब वीरवार की दोपहर इस पक्ष के दो युवक हरप्रीत रोहित गांव लौटे तो वहां मौजूद नूर मोहमद अन्य ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस बीच यह संघर्ष एक बड़ा खूनी रूप ले गया और दोनों तरफ से हुए हमले में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से हरप्रीत रोहित को पीजीआई रेफर कर दिया।
अस्पताल में उपचाराधीन घायल।