धोखे से पैसा हड़पने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज
एंटीकरप्शनपब्लिक पॉवर का सदस्य बनाने के नाम पर लोगों से पैसा एंंंेठने वाले गिरोह के सदस्यों के खिलाफ नारायणगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गिरोह की सरगना कांग्रेस की एक सेल से जुड़ी रही है जबकि दूसरा व्यक्ति जगाधरी का बताया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में हुसैनी के मनदीप ने कहा कि पिछले दिनों शहर की रविदास बस्ती में एकत्रित हुए युवाओं को कालाअंब वासी चंपा देवी और जगाधरी वासी सोहेल ओबराय ने झांसा दिया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें एंटी करप्शन पब्लिक पॉवर नामक संस्था का सदस्य बनाएंगे। इसकी एवज में कई युवाओं से इन दोनों ने पैसे, फोटो आईडी प्रूफ ले लिया। इन दोनों ने युवाओं को विश्वास दिलाया कि जल्द ही उनका पहचान-पत्र बनकर जाएगा। उसके बाद वे किसी भी संस्था और कार्यालय में जाकर इसका रौब दिखाकर अच्छा-खासा कमा सकते हैं। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने कहा कि इन दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।