भाइयों ने कहा हादसे में नहीं लूटकर मारा दिया कर्ण को
भाइयों ने कहा हादसे में नहीं लूटकर मारा दिया कर्ण को
नारायणगढ़|बुधवार तड़के नारायणगढ़-साढ़ौरा रोड पर सड़क दुर्घटना में एक नेपाली की मौत के बाद परिजनों ने मृतक के कुछ साथियों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजन मृतक के साथियों के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत पुलिस में दी है। अब पुलिस उन दो लोगों के उस समय की लोकेशन जांचने में लगी है। जानकारी मुताबिक साढ़ौरा के बाजार में चौकीदारी करने वालेे कर्ण अम्बली के नजदीक गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला था। उसे चंडीगढ़ रफर किया गया था। रास्त में ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया था। गुरुवार को मृतक के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने इस मामले में कर्ण के दो साथियों पर शक जाहिर करने की शिकायत की। मृतक के भाई हरी प्रसाद दुर्गा प्रसाद के अनुसार उनके भाई को उसके साथियों ने लूटने के बाद मौत के घाट उतारा है। अधिकारी राजपाल ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।