पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्यूबवेल के तार चोरी करने वाला चोर गिरोह पकड़ा

ट्यूबवेल के तार चोरी करने वाला चोर गिरोह पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़| क्षेत्रके ट्यूबवेलों से तार चोरी करने के मामले में सीआईए ग्रामीण ने एक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार में आए तीन आरोपियों को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें माननीय अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सीआईए प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में क्षेत्र के विभिन्न गांवों पर स्थित ट्यूबवेलों से तार चोरी करने के आरोप में मुलाना के गांव धनौरा की डेहा बस्ती निवासी टिंकू और बंटी तथा कांसापुर जिला यमुनानगर वासी बब्बू को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान इन आरोपियों से कई वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद है।