खनन करते जेसीबी सहित मालिक पकड़ा
नारायणगढ़| अदालतके आदेशों की अनदेखी कर नदियों में से अवैध खनन करने के आरोप में नारायणगढ़ पुलिस ने एक जेसीबी, टिपर तथा एक ट्रैैक्टर-ट्राली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी रविन्द्र सैनी के अनुसार गांव मीरपुर के निकट स्थित बेगना नदी में से छोटी कोहड़ी निवासी शशि अपने ट्रैक्टर-ट्राली में रेत चोरी कर रहा था कि सूचना मिलने पर उन्होंने उसे धर दबोचा। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 72 पर स्थित बेगना नदी में से जेसीबी द्वारा टिपर में चोरी से रेत भरने के आरोप में उन्होंने जेसीबी मालिक अवतार सिंह तथा टिपर मालिक गुरबचन को काबू किया। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्त में आए तीनों लोगों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से माननीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।