नारायणगढ़-कालाअम्ब मार्ग बंद
नारायणगढ़ |पहाड़ों मेंहुई वर्षा के चलते क्षेत्र की रूण मारकंडा नदियों में पानी आने से राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 72 नारायणगढ़-कालाअम्ब मार्ग बंद हो गया है। गौरतलब है पिछले कई महीनों से रूण नदी के पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। ऐसे में कालाअम्ब की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए बनाए गए रास्ते पर नदी का पानी जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।