जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे : नायब
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे : नायब
नारायणगढ़| विधायकनायब सिंह सैनी ने कहा कि हलके की जनता ने उनमें जो विश्वास व्यक्त कर चुनकर विधानसभा में भेजा है, उस पर वे खरा उतरेंगे। विधायक नायब सैनी गुर्जर भवन नारायणगढ में गुर्जर समाज के लोगों द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में गुर्जर समाज के प्रधान बचना राम गुर्जर अन्य लोगों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह्न देकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने गुर्जर धर्मशाला के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सरकार के गलत निर्णयों से सारा सिस्टम बिगड़ा हुआ है जिसे ठीक करने में वर्तमान सरकार लगी हुई है। इस अवसर पर काफी संख्या में गुर्जर समाज के लोग मौजूद थे। वहीं विधायक नायब सैनी 15 दिसंबर को प्रात: 10 बजे रेस्ट हाउस नारायणगढ में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। भाजपा जिला सचिव नरेंद्र राणा कुराली ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।