- Hindi News
- वेश्यावृत्ति करते पकड़े गए युवकों को भेजा हिरासत में
वेश्यावृत्ति करते पकड़े गए युवकों को भेजा हिरासत में
नारायणगढ़पुलिसद्वारा शुक्रवार देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर नारायणगढ़ के बस स्टैंड के निकट राजन गेस्ट हाउस पर रेड कर पकड़ी गई तीन महिलाओं को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों महिलाओं को रिलीज कर दिया गया। ज्ञात रहे कि नारायणगढ़ पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नारायणगढ़ के राजन गेस्ट हाउस से तीन लड़कों को तीन महिलाओं सहित गिरफ्तार कर शुक्रवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था जहां से तीनों लड़कों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि तीनों महिलाओं को शनिवार की सुबह इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के आदेश दिए गए। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के आदेशों की अनुपालना में पुलिस ने तीनों महिलाओं को इलाका मजिस्ट्रेट नारायणगढ़ की अदालत में पेश किया महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेजने की गुहार लगाई।