- Hindi News
- सरकारी नौकरियों में 10 नम्बर निर्धारित करने को युवा वर्ग ने बताया सही कदम
सरकारी नौकरियों में 10 नम्बर निर्धारित करने को युवा वर्ग ने बताया सही कदम
इंटरव्यू के नम्बरों में गड़बड़ी से हो रहे युवाओं के साथ छल पर लगेगी रोक
स्वागत
सरकारीनौकरियोंमें दिए जाने वाले मनमाने नम्बरों पर प्रदेश सरकार द्वारा रोक लगाने इंटरव्यू के लिए 10 नम्बर निर्धारित करने के निर्णय का युवा वर्ग ने स्वागत किया है और इसे सरकार का एक सही कदम बताया है। इसके अलावा अन्य नियम निर्धारित करने की भी सराहना की है। सिविल इंजीनियर के छात्र हरीश कुमार ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां इंटरव्यू के नम्बरों में गड़बड़ी करके युवाओं के साथ छल किया जाता था वहीं अब इस प्रथा पर रोक लगेगी। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा इंटरव्यू के लिए 10 नम्बर निर्धारित करने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नौकरीयों की भर्ती में भी पारदर्शिता पाएगी।
जयभगवान काठेमाजरा का कहना है कि वे बीए पास है और कई बार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं और लिखित परीक्षा भी पास कर चुके हैं लेकिन कोई सिफारिश होने के कारण एवं इंटरव्यू में मनमाने अंक लगाने से वे नौकरी नहीं पा सके। सरकार द्वारा पुलिस विभाग में सिपाही पद की भर्ती में इंटरव्यू समाप्त करना इंटरव्यू सिस्टम में बदलाव करना सरकार की साफ मंशा को दर्शाता है। इसी गांव के राजेश बख्शी का कहना है कि पूर्व सरकारों में इंटरव्यू में गड़बड़ियां होती थी, लिखित परीक्षा में अच्छे अंक आने के बावजूद उम्मीदवारों को इंटरव्यू में कम नंबर देकर नौकरी से वंचित कर दिया जाता था। नारायणगढ़ के काॅलेज में पढ़ रहे दीपक कुमार का कहना है कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाने तृतीय श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू सिस्टम में बदलाव करना मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की प्रतिभावान युवाओं के प्रति उनकी सही सोच को दर्शाता है। अब लग रहा है कि सरकारी नौकरी वास्तव में ही योग्यता के आधार पर मिल पाएगी। स्नातक कर चुके युवा संदीप का कहना है कि सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में अब मनमाने नम्बर देने पर रोक लगने से योग्य युवाओं को नौकरी मिल पाएगी।
नायब सैनी
पारदर्शी सिस्टम बनेगा
मुख्यमंत्रीमनोहर लाल ने नौकरियों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिले, इसके लिए अभी तृतीय श्रेणी के इंटरव्यू सिस्टम में बदलाव किया है। यह सरकार का एक और सराहनीय कदम है। इसके अलावा प्रथम द्वितीय श्रेणी के लिए भी सरकार द्वारा पारदर्शी सिस्टम बनाया जाएगा। नायबसैनी, विधायक।
हरीश कुमार
दीपक कुमार
संदीप कुमार
राजेश कुमार
जयभगवान