- Hindi News
- एम माह से अपने नाबालिग बच्चे की तलाश में भटक रही मां
एम माह से अपने नाबालिग बच्चे की तलाश में भटक रही मां
शहजादपुर | नारायणगढ़में नाबालिग की माता अपने बच्चे की तलाश में करीब एक माह से दर-दर भटक रही है। गायब हुए बच्चे के बारे में पुलिस उसकी कोई सहायता नहीं कर रही है। दोनों के बीच में गरीब महिला अपने बच्चे की तलाश में चक्कर काटने तक ही सीमित रह गई। हुडा सेक्टर-4 में साफ-सफाई का काम करने वाली महिला चंचल जो कि लोगों के घरों में साफ सफाई का कार्य करके अपने परिवार का गुजर बसर कर रही है। चंचल ने बताया कि उसका बेटा करीब 14 वर्षीय नाबालिग लड़का शिव कुमार हुडा में स्थित टी स्टाल पर करीब डेढ़ साल से काम करता था। 10 जनवरी से टी स्टाल के मालिक का बेटा उसे घर से बुलाकर दुकान का नाम लेकर बुलाकर ले गया था जो उस दिन से लेकर आज तक घर नहीं आया। उसके बाद दुकान मालिक के पास गई और उसने कहा कि शिव कुमार के बारे में कुछ नहीं पता। इस बारे में नारायणगढ़ थाना प्रभारी अजैब सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चे के गायब मामले के बारे में कुछ मालूम नहीं है, अगर कोई शिकायत आई होगी तो उसके बारे में पता करके उसक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
अपने नाबालिग गायब हुए पुत्र की फोटो दिखाती चंचल।