- Hindi News
- ऑल्टो टैंकर की टक्कर में पांच घायल, पीजीआई रेफर
ऑल्टो टैंकर की टक्कर में पांच घायल, पीजीआई रेफर
शहजादपुर | नारायणगढ़-रायपुररानीरोड पर गांव बतौरा के पास आॅल्टो कैंटर कर टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंटर चालक कैंटर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को एक आॅल्टो कार रायपुररानी से नारायणगढ़ रही थी कि गांव बतौरा के पास सामने से रहे कैंटर के साथ आॅल्टो की टक्कर हो गई। हादसे में आॅल्टो में सवार हैदरपुर जिला यमुनानगर के अब्दुल समतार, फकीरियार रमजान, मोहम्मद असलम अलीजान गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया