- Hindi News
- \"तुम रूठे रहो मोहन, हम तुम्हे मना लेंगे\' भजन पर झूमे श्रद्धालु
\"तुम रूठे रहो मोहन, हम तुम्हे मना लेंगे\' भजन पर झूमे श्रद्धालु
नारायणगढ़| मन्दिरहरडां वाला सेवा समिति नारायणगढ़ द्वारा स्थानीय हरडां वाला मन्दिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को पुष्प मुरारी बापू ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम के पैरों में पैजनियां बंधी हुई हैं और वे ठुमक-ठुमक कर चलते हैं। उनकी बाल लीलाओं को देखने के लिए सभी देवतागण वेष बदल-बदल कर आते थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का सही अर्थ ईश्वर की प्राप्ति है। भगवान एक हैं, हम सब उनके अंश हैं। \\\"तुम रूठे रहो मोहन, हम तुम्हे मना लेंगे\\\' भजन पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। समिति के प्रधान सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस भागवत कथा का आयोजन 22 सितम्बर तक किया जा रहा है। 23 सितम्बर को हवन यज्ञ के बाद भंडारा होगा। इस अवसर पर सूर्या अग्रवाल, अमित अग्रवाल, चेतन, आशुतोष, जयभगवान प्रजापत, अरुण गुप्ता, सुधीर, नीलमनी गुप्ता मौजूद थे।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते पुष्प मुरारी उपस्थित श्रद्धालु।