पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माथा टेककर रहे भाई बहन की एक्टिवा पेड़ से टकराई, बहन की मौत

माथा टेककर रहे भाई-बहन की एक्टिवा पेड़ से टकराई, बहन की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर| कालीमंदिर में माथा टेककर अपने भाई के साथ वापस रही एक महिला की एक्टिवा पेड़ से टकराने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। नारायणगढ़ वार्ड-1 की दीना अपने भाई दलीप सिंह के साथ रविवार को एक्टिवा पर सवार होकर गांव मियांपुर स्थित काली मंदिर में माथा टेकने गई थी तो वापिस आते समय मियांपुर से आगे मोड़ के पास उनकी एक्टिवा के आगे कोई जानवर गया, जिससे अनियंत्रित होकर उनकी एक्टिवा पेड से जा टकराई। इस हादसे में दीना गंभीर रुप से घायल हो गई जबकि उसके भाई दलीप सिंह को मामूली चोट आई। गंभीर हालत के चलते दीना को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। करीब 30 वर्षीय दीना शादीशुदा थी और अपने भाई के पास ही रहती थी।