- Hindi News
- द्वितीय श्रेणी का दर्जा दिए जाने की मांग
द्वितीय श्रेणी का दर्जा दिए जाने की मांग
हरियाणामास्टरवर्ग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र आनंद की अध्यक्षता में शहजादपुर में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए सुरेन्द्र आनंद ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में 4800 रुपए ग्रेड पे लेने वाले सभी कर्मचारी द्वितीय श्रेणी में आते हैं जबकि मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा में मौलिक मुख्याध्यापकों का ग्रेड पे 4800 रुपए है और इन्हें हरियाणा सरकार द्वारा आहरण वितरण शक्तियां भी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि द्वितीय श्रेणी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी बार-बार शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों से मिले, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद मौलिक मुख्याध्यापकों ने माननीय उच्च न्यायालय की शरण ली है। मौके पर विनोद,राजबीर, सुरेन्द्र ओम प्रकाश सहित कई शिक्षक मौजूद थे।