पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज प्रतियोगिता में सीमा की टीम प्रथम

क्विज प्रतियोगिता में सीमा की टीम प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़/शहजादपुर| मतदाताजागरुकता अभियान के अंतर्गत एसडीएम एवं नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी योगेश कुमार के मार्गदर्शन में राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरुकता अभियान के तहत काॅलेज में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। यह कार्यक्रम काॅलेज प्राचार्य पूनम वत्स की देखेरख में तथा इतिहास विषय के प्रोफेसर राकेश शर्मा राजनीति शास्त्र की प्रोफेसर विनीता शर्मा के सुपरविजन में हुआ। इस अवसर पर सहायक सूचना एवं लोक सपर्क अधिकारी मनोज वालिया ने सबोंधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं कराने का मकसद विद्यार्थियों खासकर युवाओं को चुनाव के समय जागरूक करना है ताकि वे हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन 15 अक्टूबर को स्वयं तथा अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें, जिससे कि मतदान प्रतिशत बढ़ सके। प्रतियोगता के प्रथम चरण में पहले स्थान पर छात्रा सीमा देवी की टीम, दूसरे स्थान पर नीरू शर्मा की टीम अनू की टीम संयुक्त रूप से रही।