नारायणगढ़ से कोड़वा बने बसपा प्रत्याशी
नारायणगढ़ से कोड़वा बने बसपा प्रत्याशी
शहजादपुर|नारायणगढ़सेबसपा का प्रत्याशी राम सिंह कोड़वा को बनाया गया है। कोड़वा टिकट मिलने के बाद शहजादपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्हें अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर लोगों से समर्थन मांगा। कोड़वा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती अौर प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारण ने उन्हें टिकट देकर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि चुनावों के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बसपा किसान, मजदूर, गरीब आदमी के साथ-साथ 36 वर्ग की पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि समान विकास एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने केवल विकास एवं नौकरियों में भेदभाव किया, बल्कि मात्र विकास रोहतक तक ही किया। मौके पर बसपा नेता ओमप्रकाश चानना, जगदीशचंद, ओमप्रकाश घासी, कलीराम, धर्मवीर मौजूद थे।