- Hindi News
- क्षेत्र के लोग क्रांति की ओर अग्रसर हैं : कोड़वा
क्षेत्र के लोग क्रांति की ओर अग्रसर हैं : कोड़वा
नारायणगढ़/शहजादपुर| नारायणगढ़हलका के बसपा प्रत्याशी रामसिंह कोड़वा ने लखनौरा में अपने चुनाव-प्रचार के दौरान कहा कि उन्हें जिस प्रकार लोगों का प्यार मिल रहा है, वे लोगों के कर्जमंद हो गए हैं। इस कर्ज को वे जनता की सेवा हलके का विकास कर उतारेंगे। 36 बिरादरी के लोग तन-मन-धन से लग गए हैं। उन्होने कहा कि आज लोगों ने सभी दलों को देखने के बाद जो अपना सर्मथन बसपा को दिया है, उससे साबित हो गया है कि क्षेत्र के लोग हलके में क्रांति की ओर अग्रसर हैं और यह क्रांति बसपा के रूप में देख रहे हैं। कोड़वा ने कहा कि बसपा की सर्वधर्म को साथ लेकर चलने की नीति है। वे इसी को सार्थक करते हुए सभी वर्गांे को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। बसपा का लक्ष्य बिना किसी भेदभाव के विकास करना है। इस दौरान ओमप्रकाश चानना, बलजीत सिंह, नरमेल सिंह तंदवाल, सतीश शर्मा, डिप्टी राणा, फूलचन्द, ओम प्रकाश घासी, सतपाल प्रधान, नैब बनौंदी, धर्मवीर, नेतृपाल राणा, ब्रह्मपाल राणा मौजूद थे।