पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीटनाशक से किसान कमल की मौत

कीटनाशक से किसान कमल की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़/शहजादपुर| खेतमें कीटनाशक छिड़क कर लौटे किसान ने जब हाथ-पैर धोए बिना पानी पिया तो वह उसके लिए जानलेवा साबित हो गया। कीटनाशक से हुए असर के चलते किसान की हालत खराब हो गई जिसे सामान्य अस्पताल के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामला क्षेत्र के गांव महुआखेड़ी का है। यहां के 50 वर्षीय किसान कमल पुत्र रामसरूप अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद जब घर लौटा तो उसने बिना कोई एतिहात बरते पानी पी लिया। कमल का यह कदम ही उसके लिए काल का ग्रास बन गया और देखते ही देखते उसकी हालत खराब हो गई। कमल के परिजन उसे स्थानीय सामान्य अस्पताल ले आए जहां से डाॅक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां सैक्टर 32 के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।