- Hindi News
- मुरारी बापू ने िशव को श्रद्धा और मां अम्बा को विश्वास की संज्ञा दी
मुरारी बापू ने िशव को श्रद्धा और मां अम्बा को विश्वास की संज्ञा दी
नारायणगढ़ | मन्दिरहरडां वाला सेवा समिति नारायणगढ़ द्वारा स्थानीय हरडां वाला मन्दिर में पिछले दो सप्ताह से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को हवन यज्ञ के उपरान्त पूर्ण आहूति डाल समापन हो गया। सोमवार की देर रात पुष्प मुरारी बापू ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन के माध्यम से बताया कि जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाता है लेकिन मिट्टी तो एक ही रहती है, उसी प्रकार भगवान भी एक है और हम सब उनके भाग हैं। उन्होंने शिव को श्रद्धा मां अम्बा को विश्वास की संज्ञा देते हुए कहा कि जहां श्रद्धा और विश्वास है, वहीं श्रीराम वास करते हैं। कथा के बीच-बीच में मुरारी द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूमे। इस अवसर पर समिति के प्रधान सुशील अग्रवाल, सूर्य अग्रवाल, अमित अग्रवाल, चेतन, आशुतोष, जयभगवान प्रजापत, अरुण गुप्ता, सुधीर, नीलमनी गुप्ता, अभिषेक सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
श्रीमद़ भागवत कथा के समापन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते करते श्रद्धालु।