पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा बहुमत से बनाएगी सरकार : कटारिया

भाजपा बहुमत से बनाएगी सरकार : कटारिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर | भाजपाविधानसभा चुनावों में भारी मतों से जीत हासिल करके बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी। यह दावा सांसद रतन लाल कटारिया ने नारायणगढ़ में पत्रकारों से रूबरू होते हुए किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राम बिलास शर्मा पर टिकटों को बेचने के लगे आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के ही एक सांसद ने कहा था कि राज्यसभा की सीट सौ-सौ करोड़ में बिकती है। रामबिलास पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है वह झूठा बेबुनियाद है। भाजपा ने एक नीतिगत फैसला ले लिया है कि किसी भी रिश्तेदार को टिकट दी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भीतरघात नहीं है और सभी एक मंच पर हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी नायब सैनी के हक में वोट डालने की अपील की। भाजपा की सरकार आने पर मुख्यमंत्री की दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि उन्होंने आठ चुनाव लड़े हैं। उन्होंने आज तक तो कभी टिकट मांगी और ही कोई पद मांगा। उन्होंने हमेशा ही पार्टी के लिए कार्य किया है। इस अवसर पर कार्यकर्ता भी मौजूद थे।