पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब प्रदूषण विभाग फैक्टरियों से निकले पानी की करेगा सैंपलिंग

अब प्रदूषण विभाग फैक्टरियों से निकले पानी की करेगा सैंपलिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखोंलोगोंकी आस्था का केंद्र रही मार्कण्डेय नदी के पवित्र जल में जहर घोलने वाले उद्योगपतियों की अब खैर नहीं है। जहां प्रशासन ने इस मामले में प्रदूषण विभाग को पत्र लिखकर फैक्टरियों से निकलने वाले पानी की सैंपलिंग करने को कहा है, वहीं भास्कर के मार्कण्डेय अभियान से जुड़ी स्वाभिमान शोशल सोसायटी के सदस्यों ने इस मामले को मुख्यमंत्री के दरबार में ले जाने का मन बना लिया है। इसके चलते काला आम्ब के उद्योगपतियों पर गाज गिरना लगभग तय है।

दैनिक भास्कर का मार्कण्डेय बचाओ अभियान रंग दिखाने लगा है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीएम नारायणगढ़ ने प्रदूषण विभाग को पत्र लिखा है कि वह जल्द इसमें कारवाई करें। एसडीएम रुचि सिंह ने लिखा है कि विभाग काला आम्ब (हिमाचल) में स्थित उद्योगों से निकलने वाले पानी की सैंपलिंग कर रिर्पोट तैयार करें और इस पानी को मार्कण्डेय नदी में गिरने से रोकने के उपाय भी किए जाएं। मार्कण्डेय नदी में जो पानी हिमाचल से आता है, वह दूषित नहीं है बल्कि काला आम्ब में लगी फैक्टरियों का गंदा पानी इसे दूषित कर रहा है। अनेक पशु मौत का शिकार हो गए, प्रवासी पक्षियों का आना भी बंद हो गया लेकिन इस पानी को बंद करने में पिछली सरकारें और प्रशासन नाकाम रहा। मार्कण्डेय नदी के साथ लगते गांव हमीदपुर, छोटी रसौर, बड़ी रसौर, ननहेड़ा, अम्बली, गदौली, गलौड़ी, असगरपुर आदि दर्जनों गांवों के नलकूपों में भी अब गंदा पानी आने लगा है। इस पानी को पीने से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। सवाल उठता है कि जब इसी गंदे पानी के साथ दवा खाई जाएगी तो लोगों की बीमारियां किस तरह ठीक हो पाएंगी। दवा का असर गंदा पानी खत्म कर रहा है। प्रदूषण विभाग के अधिकारी दावा करते हैं कि उनके पास जैसी मशीने हैं जो पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकती है, लेकिन सभी दावे खोखले नजर रहे हैं।

मुख्यमंत्रीके दरबार में जाएगा मामला: स्वाभिमानशोशल सोसायटी की प्रधान रुचि वालिया ने बताया कि संस्था इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाने की रणनीति तैयार कर रही है। अब भी इस बारे में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में यहां नदी के स्थान पर गंदा नाला ही नजर आएगा।

भास्कर अिभयान