19 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान शिविर
19 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान शिविर
नारायणगढ़|सिटीक्लबनारायणगढ़ 19 अक्टूबर को नगर खेड़ा मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। सिटी क्लब नारायणगढ़ के प्रकल्प प्रभारी अशोक अरोड़ा एवं प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ के डाक्टरों की अनुभवी टीम रक्तदाताओं से रक्त एकत्रित करेगी।