पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को वोट का महत्व बताया

विद्यार्थियों को वोट का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसचुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नारायणगढ़ विधान सभा चुनाव क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नारायणगढ़ योगेश कुमार ने विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई और उन्हें चुनाव के समय वोट के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने शपथ दिलवाई कि हम अपने मत का प्रयोग करते हुए किसी भी तरह के प्रलोभन में नहीं आएगें और अपनी सूझबूझ से मतदान करेंगे। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य पूनम वत्स, तहसीलदार चन्द्रमोहन, नायब तहसीलदार नसीब सिंह, प्रो. डा. देवेन्द्र ढींगरा, चुनाव कानूनगो सोमनाथ गुप्ता मौजूद थे।