पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस चुनाव में सभी अधिकारी ईमानदारी से निभाएं ड्यूटी : एसडीएम योगेश कुमार

विस चुनाव में सभी अधिकारी ईमानदारी से निभाएं ड्यूटी : एसडीएम योगेश कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमएवंनारायणगढ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना कार्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करें। एसडीएम अपने कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय में सिंगल विंडो परमीशन सेल स्थापित किया गया है। जहां से सभी प्रकार की परमीशन एक ही जगह से मिलेगी जिसका इंचार्ज बीडीपीओ रवि कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा मतदाता सहायता केन्द्र भी दिशा केन्द्र में स्थापित किया गया है, जहां से मतदाता अपने वोट, मतदान केन्द्र आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नगरपालिका सचिव को निर्देश दिए कि वे तुरन्त प्रभाव से पूरे शहर में से बैनर, पोस्टरों को हटवाकर साफ कराएं।

विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपमण्डल में चुनावी गतिविधियों, आदर्श आचार संहिता के पालन और प्रलोभन के अन्य साधनों के इस्तेमाल की हर गतिविधि पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ में लाइंग स्कवायड और स्टेटिक सर्विलांस की टीमें तैनात की गई हैं।